Uttarakhand News :मसूरी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी के सर जॉर्ज एवरेस्ट क्षेत्र का दौरा किया और जॉर्ज एवरेस्ट को संचालित करने वाले ठेकेदार द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सतपाल महाराज ने ऑल टेरेन व्हीकल का भी निरीक्षण किया. सर जॉर्ज एवरेस्ट क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही के लिए इसका उपयोग किया जाना है, ताकि यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान सतपाल महाराज ने देहरादून गढ़ी कैंट से मसूरी हेली सेवा जल्द शुरू होने की बात कही।

🔹स्थानीय लोग और पर्यटन हेली सेवा का लेंगे आनंद

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां शुरू: अधिकारियों के तबादलों पर भारत निर्वाचन आयोग का शिकंजा, शासन ने जारी किए सख्त आदेश

सतपाल महाराज ने कहा कि मसूरी जॉर्ज एवरेस्ट हाउस में देश का पहला कोर्टाग्राफिक म्यूजियम बनाया गया है जो लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र बन रहा है। जॉर्ज एवरेस्ट हेलीपैड को राधानाथ सिकदर को समर्पित किया गया है।जिन्होंने माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को मापा था।उन्होंने कहा कि जल्द जार्ज एवरेस्ट से हिमालयन दर्शन के लिए हेली सेवा शुरू हो जाएगी।वहीं जल्द देहरादून गढ़ी कैंट से मसूरी के लिए हेली सेवा शुरू की जाएगी।जिससे स्थानीय लोग और पर्यटन हेली सेवा का आनंद ले सकेंगे।

🔹ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां पहुंच सकें।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निशमन अधिकारी 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, होटल की NOC के लिए मांगी थी घूस

सतपाल महाराज ने कहा कि हेली सेवा और जॉर्ज एवरेस्ट पर लोगों को दी जा रही सुविधाएं पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी. बता दें कि पहाड़ों की रानी कहे जाने वाली मसूरी पर्यटकों को खासा आकर्षित करती है।जहां साल-भर सैलानियों का तांता लगा रहता है।मसूरी का प्राकृतिक सौंदर्य सैलानियों को काफी भाता है। वहीं सरकार पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पर्यटक स्थलों को संवार रही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां पहुंच सकें।

Advertisement