Bollywood News:शादी के बंधन में बंधे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, शादी के बाद की पहली फोटो आई सामने

ख़बर शेयर करें -

बॉलीवुड  एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अब आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा की दुल्हन बन गई हैं। दोनों ने कल 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में साथ जीने-मरने की कसमें खाई। कपल ने कड़ी सिक्योरिटी के बीच अपनी शादी रचाई है। राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए बोट से लीला पैलेस पहुंचे थें। परिणीति और राघव की शादी में उनके फैमिली वालों के अलावा दोस्त, राजनेता और फिल्मी हस्तियां भी मौजूद रहीं।

🔹यह सितारे रहे मौजूद 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:​उत्तराखंड में बारिश और लैंडस्लाइड से जनजीवन बेहाल, 10 से 12 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

परिणीति की शादी में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी शामिल रहीं। वहीं अपनी फ्रेंड की शादी में सानिया मिर्जा और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी पहुंचे। इस शादी में राघव चड्ढा की तरफ से उनके पैरेंट्स के अलावा उनके नाना-नानी और मामा भी मौजूद रहें। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी इस शादी में शामिल हुए। 

🔹90 दशक की थीम बेस्ड हुई संगीत सेरेमनी

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:यहाँ रेलिंग से लटके मिले छात्र-छात्रा के शव, जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के शादी की रस्में 17 सितंबर को दिल्ली में अरदास के साथ शुरू हुई। जिसके बाद शबद कीर्तन भी हुआ था। 19 सितंबर को परिणीति और राघव की मेहंदी सेरेमनी थी। 23 सितंबर को परिणीति और राघव की हल्दी सेरेमनी हुई। जिसके बाद शाम को 90 दशक की थीम बेस्ड संगीत सेरेमनी हुई।बता दें कि परिणीति और राघव ने 13 मई, 2023 को कपूरथला हाउस में सगाई की थी।