Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत की शानदार शुरुआत, शूटिंग और रोइंग में जीता सिल्वर मेडल

ख़बर शेयर करें -

एशियन गेम्स 2023 में रविवार को भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए मेडल का पंजा लगाया है। भारत ने अभी तक 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 5 पदक अपने नाम कर लिए हैं। भारत ने शूटिंग और रोइंग में एक-एक सिल्‍वर तो रोइंग में ही 2 ब्रॉन्ज और शूटिंग में ही 1 कांस्‍य पदक जीता है।

🔹स्पर्धा का स्‍वर्ण पदक चीन ने जीता 

भारत ने एशियन गेम्‍स मेडल का खाता शूटिंग में सिल्वर के साथ खोला है। भारत के लिए पहला मेडल महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में रजत पदक के रूप में आया। ये पदक मेहुली घोष, आशी चौकसी और रमिता ने 1886 के स्कोर के साथ जीता। जबकि इस स्पर्धा का स्‍वर्ण पदक चीन ने अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  # 🇮🇳 CWG 2026: मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, राष्ट्रमंडल खेलों में लगाई 'स्वर्णिम हैट्रिक'!

🔹कुल पांच मेडल जीते 

भारत के लिए दूसरा सिल्वर रोइंग में आया। मेंस लाइटवेट डबल स्कल्वस में 6.28.18 का समय निकालते हुए रोवर्स अरुण लाल और अरविंद सिंह ने ये कमाल किया। वहीं, बाबू लाल यादल और लेखा राम ने रोइंग में कांस्‍य जीतते हुए तीसरा मेडल दिलाया। बाबू-लेखा ने मेंस मेयर फाइनल में 6:50.41 के समय के साथ ये कमाल किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों के लिए 62 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी, नाबार्ड योजनाओं को मिली रफ्तार

भारत के लिए चौथा पदक रोइंग में सिल्वर के रूप में आया, मेंस ऐट इवेंट में भारतीय रोवर्स ने 5:43.01 के समय के साथ रजत पदक जीता। भारत के लिए 5वां मेडल शूटिंग में आया। 10 मीटर एयर राइफल इंजिविजुअल इवेंट में रमिता जिंदल ने ब्रॉन्ज हासिल किया।