Almora News:सीएम धामी से मिले अल्मोड़ा के स्टंड मैन चमन वर्मा,मुख्यमंत्री ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

ख़बर शेयर करें -

अपने हैरतअंगेज स्टंट की वजह से सोशल मीडिया पर छाए चमन वर्मा से आज सीएम धामी ने मुलाकात की।ये मुलाकात सीएम आवास देहरादून में हुई।सीएम धामी ने चमन वर्मा से मुलाकात करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया। चमन वर्मा के साथ मुलाकात के बाद सीएम धामी ने कहा प्रदेश सरकार की ओर से चमन को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

🔹सीएम धामी का जताया आभार 

चमन वर्मा से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने कहा चमन की मेहनत एवं उनका जुनून सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।उन्होंने कहा चमन ने सीमित संसाधनों से अपनी पहचान बनाई है।चमन वर्मा सीएम धामी से मुलाकात के बाद काफी खुश नजर आये।उन्होंने सीएम धामी का आभार जताया।इसी कड़ी में आज सीएम धामी ने चमन वर्मा से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:​देवभूमि में बारिश का रौद्र रूप: पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे बंद, कई जिलों में स्कूल बंद

🔹देश के कई युवाओं के लिए आइडल बन गए

बता दें चमन वर्मा पहाड़ी जिले अल्मोड़ा के छोटे से गांव मासी के रहने वाले हैं। चमन वर्मा महज 21 साल के हैं। छोटी सी उम्र में चमन ने जमकर मेहनत की।आर्मी के लिए अनफिट होने के बाद चमन ने खूब पसीना बहाया।उन्होंने महज 8 महीने में मस्कुलर बॉडी बना ली।बॉडी ही नहीं बल्कि चमन में अपनी फिटनेस पर भी खास ध्यान दिया। जिसके कारण चमन वर्मा न केवल अल्मोड़ा उत्तराखंड बल्कि देश के कई युवाओं के लिए आइडल बन गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जीआईसी लोधिया के छात्र देवेंद्र लटवाल का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए चयन

🔹सीएम धामी ने की प्रशंसा 

चमन वर्मा अपने घर की छत पर ऐसे-ऐसे स्टंट करते हैं जिसको करने में फिल्मी पर्दे पर मशीनों या फिर ग्राफिक्स का सहारा लेना पड़ता है।चमन वर्मा बेहद फुर्तीले हैं।नदी को हवा में उछलकर पार करना हो या ईंटों के सहारे पुसअप्स लगाना, चमन वर्मा वो सब कुछ कर लेते हैं किसी भी एथलीट को सीखने की जरूरत होती है। उनके वीडियोज इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।