Almora News:पुलिस ने छः साल पहले गुमशुदा किशोर को लखनऊ से किया सकुशल बरामद,परिजनों ने जताया आभार

चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति ने थाना चौखुटिया में तहरीर दी कि माह अगस्त 2017 में उनका पुत्र घर से बिना बताए कहीं चले गया था, जिसकी हमने काफी ढूढ़खोज कर ली है लेकिन अबतक उसका कुछ पता नही चल पाया है अब हम अपने पुत्र की तलाश हेतु आखिरी उम्मीद लेकर पुलिस के पास आए हैं। जिस पर थाना चौखुटिया में गुमशुदगी दर्ज करने के उपरांत एफआईआर पंजीकृत की गई। 

🔹एसएसपी अल्मोड़ा ने दिए निर्देश 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु,  द्वारा मामले का संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष चौखुटिया को गुमशुदा लड़के को बरामद करने के निर्देश दिये गये। 

🔹पुलिस की कार्रवाही 

  सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की बरामदगी हेतु लगातार ढूढ़खोज जारी रखते हुए ठोस सुरागरसी- पतारसी से सर्विलांस सेल की सहायता से अथक प्रयासों के उपरांत गुमशुदा के परिजनों की उम्मीद पर खरा उतरते हुए दिनांक 12.09.2023 को उनके पुत्र को गोमतीनगर लखनऊ से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने पुत्र को 6 वर्ष पश्चात सकुशल पाकर परिजनों की आंखें खुशी से भर आई और उनके द्वारा चौखुटिया पुलिस के कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।  

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में अलौकिक आस्था का केंद्र: ठंड के मौसम में खिलता है भगवान शिव का अतिप्रिय दुर्लभ 'ब्रह्म कमल'

🔹पुलिस टीम-

1-उपनिरीक्षक श्री बृज मोहन भट्ट, प्रभारी चौकी मासी, थाना चौखुटिया

2-कानि0 श्री इंदर कुमार, साईबर सेल अल्मोड़ा