पुलिस ने लूट के मामले से सम्बन्धित वांरटी अभियुक्त रामू कट्टा को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु,द्वारा जनपद के सभी थाना,चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये ।

🔹पुलिस की कार्रवाही 

   सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस द्वारा न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट फौ0वाद संख्या- 46/2023, धारा- 394/411/34 भादवि से सम्बन्धित वांरटी अभियुक्त रमेश जोशी उर्फ रामू कट्टा जो माननीय के समक्ष उपस्थित नही होकर काफी समय से फरार चल रहा था, उक्त वारंटी अभियुक्त को ठोस सुरागरसी-पतारसी से सूचना संकलन कर दिनांक-10.09.2023 को चौखुटिया लक्ष्मी होटल के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। 

🔹गिरफ्तार अभियुक्त

यह भी पढ़ें 👉  हेलीकॉप्टर हादसा: चमोली के चाईं गांव की पहाड़ियों में हेलीकॉप्टर क्रैश, सवार सभी 6 लोगों की दर्दनाक मौत मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दिए विस्तृत जांच के आदेश

    रमेश जोशी उर्फ रामू कट्टा उम्र 43 वर्ष पुत्र स्व0 नारायण दत्त जोशी, निवासी ग्राम चांदीखेत, थाना चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा

🔹चौखुटिया पुलिस टीम

यह भी पढ़ें 👉  करवा चौथ पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

01-अपर उ0नि0 श्री शंकर कुमार

02- अपर उ0नि0 श्री देवी दत्त पांडे

03-कानि0 श्री दिनेश चन्द्र पांडे

Advertisement