Pithoragarh News :पिथौरागढ़ में चार सितंबर को रहेगा यातायात व्यवस्था में बदलाव

पिथौरागढ़। चार सितंबर को कुमौड़ हिलजात्रा पर्व के मद्देनजर पुलिस ने एक दिन के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। बदले हुए नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

💠कुमौड़ हिलजात्रा को देखने के लिए 25 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

नई व्यवस्था के चलते हल्द्वानी और टनकपुर से घाट होते हुए पिथौरागढ़ आने वाले सभी भारी वाहन दोपहर एक बजे से लेकर रात आठ बजे तक नगर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। ये वाहन ऐंचोली पुलिस चौकी से पहले भगवती होटल, एफसीआई गोदाम के पास खड़े रहेंगे।

💠वहीं धारचूला, वड्डा और झूलाघाट से पिथौरागढ़ घाट-टनकपुर-हल्द्वानी को जाने वाले सभी वाहनों के लिए भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। ये वाहन आर्मी स्कूल के पास चौड़े स्थान पर पार्क किए जाएंगे। टनकपुर तिराहे से कुमौड़, जाखनी और पुलिस लाइन मार्ग पर चलने वाले सभी वाहन दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने महिला सरगना समेत 4 को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप के जरिए चला रही थी धंधा

💠एसपी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस टीम को हिलजात्रा पर्व में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से भी निर्धारित यातायात प्लान का पालन कर पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने महिला सरगना समेत 4 को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप के जरिए चला रही थी धंधा

लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।

Advertisement