निजी अस्पताल के एमडी ने अपने ही स्टाफ का शारीरिक शोषण फिर किया ब्लैकमैल

0
ख़बर शेयर करें -

काशीपुर के एक निजी अस्पताल के एमडी और साथियों द्वारा अपने ही अस्पताल में कार्य करने वाली महिला के साथ अवैध सम्बन्ध बनाने और अश्लील फोटो खींच कर शोषण करने का मामला सामने आया है,

 

 

हवस के पुजारी अस्पताल के मालिक ने पहले तो महिला को अपने जाल में फंसाया, फिर उसका शारीरिक शोषण करता रहा, यही नहीं अस्पताल के अन्य मालिकान ने भी इस बात का फायदा उठाया और महिला को अवैध सम्बन्ध बनाने के लिए विवश कर दिया, सहयोगियों से भी महिला के बनवाये अवैध सम्बन्ध

 

 

अस्पताल के एमडी ने अय्याशी के लिए महिला का किया था इस्तेमाल महिला का आरोप, जीजा साला मिलकर करते थे महिला को ब्लैकमेल

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

मामला काशीपुर के संजीवनी अस्पताल में कार्यरत एक महिला का है जिसने कोतवाली पुलिस को एक तहरीर में आरोप लगाया है कि काशीपुर के ढेला पुल के पास संजीवनी अस्पताल के एमडी द्वारा महिला का शारीरिक शोषण किया गया, यही नहीं सहयोगी जीजा और भाई को जब इस बात का पता चला तो उन्होने भी महिला को ब्लैकमेल कर महिला से अवैध सम्बन्ध स्थापित किये,

 

 

 

वहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली, दरअसल तीनों एक ही परिवार के सदस्य है, जिसमें मुख्य रूप से जिस एमडी पर आरोप लगे हैं उसके द्वारा महिला से बच्चा पैदा करने की इच्छा जाहिर की गयी थी, जिसके बाद महिला को तमाम तरीके से प्रताड़ित कर उसके साथ अवैध सम्बन्ध स्थापित किये, साथ ही महिला की अश्लील वीडियो और फोटो भी खींची गयी, जिदको लेकर अस्पताल का एमडी लगातार महिला को ब्लैकमेल करता रहा, दो पन्नों की लिखित शिकायत में महिला ने और भी कई गंभीर आरोप लगाये है, फिलहाल पुलिस का कहना है पुरे मामले की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *