Almora News :प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत, गंभीर हालत में हायर सेंटर लाते समय प्रसूता ने भी रास्ते में तोड़ दिया दम

धौलादेवी पीएचसी में मृत नवजात का जन्म होने के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर लाते समय प्रसूता ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। जच्चा-बच्चा की मौत से कोहराम मचा है। वहीं इस मामले ने जिले में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल भी खोल दी है।

💠अगर समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो प्रसूता की जान बच सकती थी।

जानकारी के अनुसार धौलादेवी विकासखंड के ग्राम घुरतुना निवासी सुनीता देवी (23) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बीते रविवार को पीएचसी ले गए थे। पूरे दिन उसे अस्पताल में भर्ती रखा गया। देर शाम उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद उसकी हालत भी बिगड़ने लगी। इस पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला मुख्यालय की तरफ रवाना हुए लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। चिकित्सकों का कहना है कि प्रसव के बाद उसका अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिस पर उसे रेफर किया गया। वहीं जच्चा-बच्चा की एक साथ मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा है। 

💠समय पर नहीं मिली एंबुलेंस

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चंपावत में 800 साल पुराने ऐतिहासिक राजबुंगा किले का होगा पुनरुद्धार, 4.91 करोड़ से संवरेगी चंद राजवंश की विरासत

अल्मोड़ा। सीएचसी प्रभारी डॉ. बीबी जोशी ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव होने पर प्रसूता को रेफर किया गया। अन्य केस में जाने से 108 एंबुलेंस भी नहीं मिल सकी। इंतजार के बाद भी जब एंबुलेंस वापस नहीं लौटी तो परिजन उसे प्राइवेट वाहन बुक कर जिला मुख्यालय ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत: आपदा प्रभावित 35 परिवारों के आवासों को पीएम आवास योजना के तहत मिली मंजूरी; जल्द मिलेगी पहली किस्त

सामान्य प्रसव में मृत बच्चा पैदा हुआ। प्रसूता को अत्यधिक रक्तस्राव होने से हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। – डॉ. बीबी जोशी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पीएचसी, धौलादेवी

Advertisement