National News :भारत का चंद्रयान 3 इतिहास रचने को तैयार, शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा चंद्रयान-3

ख़बर शेयर करें -

देश के सबसे महत्वाकांक्षी मून मिशन के सपनों को साकार करने से चंद्रयान-3 चांद से बस कुछ ही दूरी पर है। यान का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम बुधवार को को शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।

💠सभी आवासीय स्कूलों के छात्र लाइव प्रसारण देखेंगे। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डाॅ. मुकुल कुमार सती की ओर से सभी सीईओ को निर्देश जारी किया गया कि इसके लिए स्कूलों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था कर ली जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:चीन सीमा से सटी नीति वैली में 'अल्ट्रा रन मैराथन' का आगाज, चमोली के दिगंबर सिंह ने जीती 75 KM की रेस

💠पूरे देश के लिए गौरव का अवसर

अपर राज्य परियोजना निदेशक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि इस अभूतपूर्व कार्य को देश के समस्त छात्र-छात्राओं एवं जनमानस तक पहुंचाने के लिए इसरो ने वेबसाइट, यू-ट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर लाइव प्रसारण की घोषणा की है, जो पूरे देश के लिए गौरव का अवसर है। विक्रम लैंडर के लिए चंद्रमा की स्तर पर उतरने का समय शाम का समय है, इस अवधि में स्कूल बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में गरजे कांग्रेसी दिग्गज; चारधाम कुप्रबंधन और अंकिता भंडारी केस को लेकर बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

राज्य में आपदा को देखते हुए इस समय स्कूल खोलने व्यावहारिक दृष्टि से संभव नहीं हैं। प्रदेश के सभी सीईओ को निर्देश दिया गया कि राजीव गांधी आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं सभी आवासीय स्कूलों में इसके लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाए। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों को घर पर लाइव प्रसारण देखने के लिए प्रेरित किया जाए।