Uttrakhand News:दुकान में छापेमारी कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आठ किलो गौमांस बरामद

गाय को हमारे देश में माँ के रूप में पूजा जाता है, ऐसे में गाय की हत्या कर गौ मांस की तस्करी करना कानूनी अपराध है।इसी के तहत उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड टीम ने रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोहलपुर गाढ़ा में गौमांश बेचने की सूचना पर छापा मारकर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपितों के पास से 8 किलो गौमांस बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​नैनीताल में तीन दिनी वीकेंड पर पर्यटकों का सैलाब: जाम से थमी रफ्तार, होटलों के दाम 4 गुना बढ़े तो सड़कों पर रात बिताने को मजबूर हुए लोग

🔹जाने मामला 

आज पुलिस को रुड़की क्षेत्र के ग्राम सोहलपुर गाढ़ा गौ मांस बिक्री किए जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने छापा मारकर मौके से दो आरोपितों को दुकान में गौमांश बेचते हुए पकड़ लिया। दोनों के पास से 8 किलो गौ मांस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम अब्दुल रहमान, चांद मियां उर्फ चांद निवासीगण ग्राम सोहलपुर गाढ़ा कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार बताए। 

🔹मुकदमा दर्ज 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: ज्वेलरी दुकान और गोदाम में चोरी करने वाले नेपाल के 2 चोर गिरफ्तार, सामान भी हुआ बरामद

आरोपित चांद मियां के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर में पूर्व में ही गौकशी के तीन मुकदमे और एक मंगलौर कोतवाली में दर्ज हैं। पिछले वर्ष ही आरोपित चांद मियां के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज किया गया था।