Uttrakhand News:झरने के नीचे नहा रहे लोगों पर अचानक गिरा मलबा,पुलिस ने की सुरक्षित रहने की अपील

ख़बर शेयर करें -

बीते दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन की खबरें सामने आई हैं।जिसमें कई जगहों पर घरों को ढहते देखा गया. वहीं कुछ जगहों पर सड़कों पर मलबा गिरने से यातायात पूरी तरह से ठप रहा।फिलहाल इस बीच चमोली पुलिस ने एक भयावह वीडियो शेयर कर लोगों को बारिश के दिनों में सुरक्षित रहने के लिए झरने से दूर रहने की बात कही है।

🔹अचानक झरने से नीचे गिरा मलबा

आमतौर पर पहाड़ पर आने वाले पर्यटक झरने के नीचे नहाने का लुत्फ लेते नजर आते हैं। ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में कुछ लोगों को पहाड़ों में झरने के ठीक नीचे बैठकर नहाते और मौज-मस्ती करते देखा जा सकता है. वीडियो में झरने के नीचे नहा रहे लोगों पर अचानक पहाड़ी के ऊपर से मलबा आकर गिरते देखा जा रहा है. जिस दौरान वहां पर चीख पुकार मच जाती है।जिसे देख यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:जागेश्वर में 2027 चुनाव से पहले सियासी हलचल: पूर्व विधायक प्रत्याशी शंकर लाल टम्टा समेत 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

🔹पुलिस ने की सुरक्षित रहने की अपील

फिलहाल वीडियो को शेयर करते हुए उत्तराखंड चमोली पुलिस ने अपील करते हुए लिखा ‘बारिश के मौसम के दौरान पहाड़ो में झरनों के नीचे नहाने से बचें.’ वीडियो को देख बड़ी संख्या में लोग दंग रह गए हैं। बता दें कि हाल ही में लगातार बारिश के चलते चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरसाडी के पास बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई थी।