Almora News :बेस तक आज से दौड़ेगी एक और सिटी बस, मिलेगी बेहतर सुविधा

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। नगर के लिंक रोड में भी अब लोगों को सिटी बस की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को चौघानपाटा से दूसरी सिटी बस का संचालन किया जाएगा। इससे लिंक रोड, बेस अस्पताल, करबला, माल रोड तक आने जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।

अल्मोड़ा में लंबे समय के इंतजार के बाद बीते वर्ष राज्य स्थापना दिवस पर नगर में सिटी बस सेवा शुरू की गई थी। 16 सीटर सिटी बस का संचालन रोजाना करबला से नवीन कलक्ट्रेट तक होता है लेकिन पूरी आबादी को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। लोग एक अन्य सिटी बस चलाने की मांग कर रहे थे। नगर पालिका की ओर से शुक्रवार से दूसरी सिटी बस का संचालन किया जाएगा। सुबह 11 बजे गांधी पार्क के पास चौघानपाटा से दूसरी सिटी बस संचालित की जाएगी। ये बस लिंक रोड से बेस अस्पताल होते हुए करबला, माल रोड तक संचालित होगी। इससे लोगों को लाभ मिलेगा और उनमें खुशी की लहर है। 

यह भी पढ़ें 👉  imoportant khaber उत्तराखंड देहरादून:*उत्तराखंड (देवभूमि) के नागरिकों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर

नगर में एक सिटी बस पहले से ही संचालित हो रही है। लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए एक और सिटी बस संचालित की जा रही है।