Nainital News :खाई में गिरी कार, व्यक्ति की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

भवाली में रामगढ़ नदी में कार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार सुबह आनन फानन में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान रोहित नेगी को घटना की सूचना दी। प्रधान पति रोहित ने रामगढ़ चौकी को घटना बताई। बीती रात वाहन गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा रेस्क्यू कर व्यक्ति को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया।

💠अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

जानकारी के अनुसार रामगढ़ नेकाना निवासी गोविंद सिंह कार्की 48 पुत्र स्व. देव सिंह कार्की मंगलवार बीती रात 12 बजे कार संख्या uk04tb 3668 से घर जा रहा था। नेकाना पुल के पास अनियंत्रित होकर कार 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। गोविंद कार में अकेला था। रात का समय होने से किसी को दुर्घटना का पता नहीं लग पाया। सुबह प्रधान पति व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में बिल्डरों की 'लूट इंडस्ट्री' पर रेरा का स्ट्राइक: अब प्रोजेक्ट का बीमा अनिवार्य, खरीदारों का पैसा रहेगा सुरक्षित

💠अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की हो गई थी मृत्यु

प्रधान पति रोहित नेगी ने बताया गोविंद के तीन बच्चे माता व पत्नी घर में है। टैक्सी वाहन चलाकर घर चलाता था।चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव कांडपाल ने बताया कि अस्पताल आने से पहले व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस को सूचना दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:“ऑपरेशन प्रहार” में लमगड़ा पुलिस की सख्ती, बिना सत्यापन मजदूर रखने पर 01 ठेकेदारों पर हुआ 5 हजार रुपये नगद चालान

💠पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

रामगढ़ चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि शव वाहन में फंसा था। रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा!