Almora News:गोपालधारा मार्ग बदहाल स्थिति में,पगडंडी किनारे पड़ी नाले की मिट्टी राहगीरों के लिए बन रही परेशानी का सबब:मनोज सनवाल

अल्मोड़ा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सनवाल ने नगर के गोपालधारा-चीनाखान मार्ग की बदहाल स्थिति पर गहरा रोष व्यक्त किया है।श्री सनवाल ने कहा कि दस दिन पूर्व नगरपालिका द्वारा नाले की सफाई कर उससे निकली मिट्टी एवं गन्दगी रास्ते के किनारे इकट्ठा कर दी जो आज तक नहीं हटाई गयी है। रास्ते के किनारे पड़ी यह मिट्टी जहां एक ओर स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा दिखा रही है वहीं दूसरी ओर इस रास्ते से निकलने वाले सैंकड़ों लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत: आपदा प्रभावित 35 परिवारों के आवासों को पीएम आवास योजना के तहत मिली मंजूरी; जल्द मिलेगी पहली किस्त

🔹पैदल चलने वालों के लिए बन सकता है दुर्घटना का सबब 

सनवाल ने कहा कि इस मार्ग पर एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज, सरस्वती शिशु मन्दिर, विवेकानन्द बालिका इन्टर कालेज,सेन्ट एग्नस आदि अनेक स्कूल हैं।जिस कारण सैकड़ों की संख्या में छोटे छोटे बच्चे प्रतिदिन यहां से आवागमन करते हैं।इस मिट्टी के कारण रास्ता बहुत संकीर्ण हो गया है।इसके आगे उन्होंने कहा कि गोपालधारा शनि मन्दिर के पास मार्ग बेहद बदहाल स्थिति में है जो किसी दिन पैदल चलने वालों के लिए भी दुर्घटना का सबब बन सकता है।

🔹पैदल मार्ग में स्कूल समय में टू व्हीलर बन्द किये जाए

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से असंतोष, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक पाण्डेय ने जताई आपत्ति

सनवाल ने आगे यह भी कहा कि इस पैदल रास्ते में दिन भर टू व्हीलर बेधड़क दौड़ते रहते हैं जो कि कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकता है। उन्होंने जनहित में मांग की है कि गोपालधारा पैदल मार्ग में स्कूल समय में टू व्हीलर बन्द किये जाए। उन्होंने सम्बन्धित विभागों से भी जनहित में अपील की है कि अविलम्ब इस मिट्टी के ढेर को यहां से उठाया जाए एवं शनि मन्दिर गोपालधारा के पास क्षतिग्रस्त मार्ग को तुरन्त सही किया जाए।

Advertisement