Almora News: अब जिला अस्पताल में मिलेगी टीबी रोगियों को जांच की सुविधा

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में अब टीबी रोगियों को जल्द ही जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल में मशीन स्थापित कर दी गई है। जल्द ही मशीन का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।जांच की सुविधा शुरू होने से मरीजों को मेडिकल कॉलेज बेस के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी।

🔹शुरुआती दौर में ही मरीजों को जल्द बीमारी का पता लग सकेगा

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: सल्ट पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई, 1.64 लाख के गांजे के साथ बिजनौर का तस्कर गिरफ्तार

दरअसल, अब तक जिला अस्पताल से मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए दूसरे अस्पताल भेजे जाते थे, ऐसे में कई बार मरीजों को समय पर बीमारी का पता नहीं लग पाता था। वहीं रिपोर्ट के लिए भी इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अब अस्पताल में ही टीबी जांच के लिए ट्रूनोट मशीन स्थापित कर दी गई है। मशीन स्थापित होने से मरीजों के सैंपल जांच के लिए अब दूसरे अस्पताल भेजने नहीं होगें। वहीं जल्द ही मरीजों को भी रिपोर्ट मिल सकेगी। जिससे शुरुआती दौर में ही मरीजों को जल्द बीमारी का पता लग सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने लोहाघाट में ली 'पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बैठक', संगठनात्मक विषयों व क्षेत्र के विकास पर हुई मंथन

पीएमएस  डॉ. एचसी गढ़कोटी ने बताया अस्पताल में टीबी मरीजों को जांच की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। मशीन स्थापित कर दी गई है, जल्द ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।