उत्तराखंड: सीएम धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक, कहा-पिछले साल का टूटेगा रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार के सीसीआर में कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़ेगा। मेले को सुगम और सरल बनाया जाएगा। मेले की लिए बजट की कोई कमी नहीं है, सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जो समय बचा है उस पर सभी विभाग काम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मल्ला महल में भव्य 'गोल्ज्यू महोत्सव' का आयोजन, 22 से 28 अक्टूबर तक सजेगा सांस्कृतिक मंच

🔹इस साल भी कांवड़ियों का होगा भव्य स्वागत

सीएम धामी ने कहा कि पिछले साल हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा हुई थी। इस साल उनका इससे भी भव्य स्वागत किया जाएगा।

🔹सीएम धामी ने केदारनाथ यात्रियों से की अपील

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मल्ला महल में भव्य 'गोल्ज्यू महोत्सव' का आयोजन, 22 से 28 अक्टूबर तक सजेगा सांस्कृतिक मंच

सीएम धामी ने केदारनाथ यात्रा पर आ रहे यात्रियों से अपील की कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करना सुनिश्चित करें।

Advertisement