Big Breking उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू की बड़ी मुश्किलें सरकार ने दिये ये आदेश

 

वन विभाग की आरक्षित जमीन को धोखाधड़ी से खरीद और इसमें 25 पेड़ों को कटवाने के मामले में पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू की मुश्किलें बढ़ गई है

 

 

 

 

 

 

 

शासन ने इस मामले की जांच के लिए डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर पी रेणुका देवी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर दी गई है और जांच में एसपी सर्वेश पवार को विवेचक बनाया गया है__ दरअसल पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू पर उनके कार्यकाल के अंतिम दिनों में वन विभाग की जमीन फर्जी तरीके से खरीदने और उस जमीन के 25 पेड़ कटवाने का आरोप लगा था__

 

 

 

 

 

10 साल बीत जाने के बाद इस मामले में वन विभाग प्रभागीय अधिकारी ने अक्टूबर 2022 में थाना राजपुर में एक मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार जैसी संगीन धाराएं लगाई गई थीं__ फिलहाल गृह सचिव ने अब इस मामले में डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर पी रेणुका देवी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर दी है और एसपी सर्वेश पवार को विवेचना अधिकारी नियुक्त किया गया है__

 

 

 

 

 

 

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने कहा है कि पूर्व डीजीपी पर दर्ज 2 मुकदमों में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है जिसमें डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर एसपी और दो सब इंस्पेक्टर नियुक्त किए गए हैं___

Advertisement