देहरादून विपक्षी दल को मोदी सरकार की नीतियों पर बहस कर सकता है लेकिन मोदी सरकार की नीयत पर शक की ज़रा भी गुंजाइश नहीं है:-राजनाथ सिंह

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान अलग अलग क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों को संबोधित किया है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, टिहरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद माला राजलक्ष्मी शाह समेत भाजपा से जुड़े वरिष्ठ नेताओं और तमाम प्रबुद्धजनों ने हिस्सा लिया।
देहरादून स्थित हाथीबड़कला के सर्वे ऑडिटोरियम में प्रबुद्धजन सम्मेलन के दौरान देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जहां एक तरह केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों के बारे में बताया तो वहीं भारत सैन्य शक्ति के दृष्टिकोण से कितना सशक्त हुआ इसके बारे में भी बड़ी बेबाकी से प्रबुद्धजनों को बताया है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड की 9 परियोजनाओं पर भी मोदी सरकार का पूरा फोकस है।
इतना ही नहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इशारों ही इशारों में विपक्षी दल कांग्रेस को भी ये नसीहत दे डाली कि मोदी सरकार की नीतियों पर विपक्ष बहस कर सकता है
लेकिन मोदी सरकार की नीयत पर शक की ज़रा भी गुंजाइश नहीं है साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को ये भी नसीहत दी है कि ये देश आपसी सौहार्द,भाईचारे और हिंदू–मुस्लिम,सिक्ख–ईसाई को साथ लेकर चलने वाला देश है इसी तर्ज पर देश का विकास संभव है।
प्रबुद्ध जन सम्मेलन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस प्रदेश और देश के विकास की गति के लिए हर एक व्यक्ति का सहयोग ज़रूरी है इसलिए भाजपा आगामी दिनों में हर समुदाय और वर्ग विशेष के बीच जाकर डोर टू डोर संवाद कायम करेगी।