बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे बद्रीनाथ धाम

0
ख़बर शेयर करें -

 

बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री रविवार को भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंचे।

 

 

 

 

 

 

 

कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान बदरीनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत किया गया।पंडित धीरेंद्र शास्त्री विशेष चार्टड प्लेन से सुबह देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

इसके बाद बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद लोग उनके साथ फोटो खिंचाने को उमड़ पड़े।सोशल मीडिया पर पोस्ट एक वीडियो में उन्होंने बताया था कि वे दो से तीन दिन की यात्रा पर हैं। इसकी कड़ी में वे उत्तराखंड आए हैं। वह उत्तराखंड के संतों को बागेश्वर धाम में होने वाले आयोजन का आमंत्रण देने आए हैं। उन्होंने आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *