हल्द्वानी – साथी संगठन नशे के खिलाफ चेेतना रैली

हल्द्वानी – साथी संगठन द्वारा नशे के खिलाफ विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर कल बुधवार को अपरान्ह 5 बजे से शहर में डी.के.पार्क से बुध पार्क तक निकाली जाने वाली चेेतना रैली की तैयारी पूरी कर ली हैं ।

 

 

 

 

 

 

एस.पी.सिटी हरबंश सिंह रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगें ।
यहां तिकोनिया स्थित डिफेंस एकेडमी के परिसर में साथी संगठन के मुख्य संयोजक ए.एस.ठठोला की अध्यक्षता एंव आर.पी. सिंह के संचालन में रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई ।

 

 

 

रैली को सफल बनाने के लिए संगठन के सदस्यों को अलग अलग दायित्व सौंपे गये । बैठक में लीलाधर पाण्डे, रमेश चंद्र पाण्डे, विजय तिवारी, भगवन्त राणा, लक्ष्मण सिंह गौनियां, मोहन सिंह महरा, आनन्द सिंह रावत,  नीमा जोशी उपस्थित थे ।
बैठक के बाद संगठन के संरक्षक लीलाधर पाण्डे, संयोजक विजय तिवारी एंव मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र पाण्डे ने एस.पी. सिटी हरबंश सिंह से भेंटकर उन्हें साथी संगठन के उद्देश्य से अवगत कराते हुए बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में आने का आमन्त्रण दिया ।

 

 

 

 

 

 

सिंह ने साथी संगठन द्वारा नशामुक्ति एंव शहर की स्वच्छता हेतु चलाये जा रहे जागरुकता अभियान की सराहना करते हुए कार्यक्रम में आने की सहमति दी । साथी संगठन के संयोजक मण्डल के सदस्यों ने शहर के हर वर्ग के प्रबंध एंव जागरुक लोगों से उक्त रैली में प्रतिभाग करने की अपील की है ।

Advertisement