Weather Alert :-मौसम विभाग ने एक बार फिर पूर्वानुमान किया जारी अब इतने दिन रहेगी बारिश

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में हो रही बारिश के चलते मौसम विभाग ने एक बार फिर पूर्वानुमान जारी किया है ,,मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 2 से 4 दिनों तक प्रदेशभर में बारिश देखने को मिल सकती है वहीं मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं ,,

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

मौसम विभाग ने आने वाले 2 से 4 दिनों तक येलो अलर्ट भी जारी किया है वही मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि 2 से 4 दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश रहने के आसार हैं वही 30 मई से 1 जून तक मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यानी 30 मई से 1 जून तक पूरे प्रदेशभर में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का भी अंदेशा है,, जान–माल का नुकसान ना हो इसको लेकर भी सभी को हिदायत बरतने के निर्देश मौसम विभाग ने दिए हैं