आईपीएस रामचंद्र राजगुरु बने अल्मोड़ा जिले के नए एसएसपी

रामचन्द्र राजगुरु (आईपीएस) द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा का पदभार ग्रहण किया गया। वहीं पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में गार्द सलामी ग्रहण की गयी। 

•निरीक्षण कर साफ-सफाई का लिया जायजा 

उनके द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का जायजा लिया गया। इस दौरान नवनियुक्त एसएसपी ने शाखाओं में नियुक्त कर्म0गणों से उनको आवंटित कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए अपने कार्यों को मेहनत एवं लगन से करने के निर्देश दिये गये तथा कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों के साथ सौम्यपूर्ण व्यवहार रखते हुए उनकी हरसंभव सहायता करने और परिसर की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

•सामुदायिक पुलिस को बेहतर बनाने हेतु आमजनता से अपील 

नवनियुक्त एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में कानून एवं ट्रैफिक व्यवस्था, साईबर अपराध, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण,अनावरण व उच्चकोटि,गुणवत्तापूर्ण विवेचना से अपराधियों को सजा दिलाने तथा नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने को अपनी प्राथमिकता रखते हुए जनता के हित में कार्य कर अल्मोड़ा पुलिस की छवि को और अधिक बेहतर बनाने की बात कही गयी। इसके अतिरिक्त एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सामुदायिक पुलिस को बेहतर बनाने हेतु आमजनता से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर जनपद पुलिस के अधिकारियों को अवगत कराये। 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

•2013 बैच के आईपीएस अधिकारी 

रामचन्द्र राजगुरु वर्ष 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी है। पूर्व में पुलिस अधीक्षक चम्पावत, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय हल्द्वानी तथा इसके उपरांत सेनानायक 46 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त रहे हैं।