गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में भारत को मिली ग्लोबल -20 की अध्यक्षता में Y-20 चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
ख़बर शेयर करें -

भारत को मिली ग्लोबल -20 की अध्यक्षता के अंतर्गत आयोजित Y-20 चौपाल कार्यक्रम आज गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला अल्मोडा में आयोजन हुआ। 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रेम सिंह धामी प्रवक्ता भूगोल विभाग द्वारा जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी: स्थिरता को जीवन का एक तरीका बनाना विषय पर छात्रों के बीच जानकारी साझा की।कार्यक्रम संयोजक राजन चन्द्र जोशी ने कहा हम सब गौरवशाली  है कि हमने इस युग में जन्म लिया है जिसमें भारत को स्वाधीनता के 75 वर्षों बाद G20 की अध्यक्षता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

प्रदेश सयोंजक नीरज पंत ने कहा कि आज पूरे देश में छोटे छोटे स्थानों पर चौपाल के माध्यम से G20 के विषय में लोगों तक जागरूकता पहुचाने का कार्य कर रहा है।Y20 चौपाल कार्यक्रम के प्रदेश सयोंजक बड़े भाई नीरज पंत जी व कार्यक्रम सयोंजक राजन जोशी जी व ज़िला मीडिया प्रभारी चन्दन सिंह मेहता, युवामोर्चा अध्यक्ष दयाल पाण्डे, राकेश भट्ट, ग्राम प्रधान मेलकांडे प्रकाश पाण्डे,हेम पाण्डे,बब्लू व अन्य सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *