ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा में चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिले में स्वास्थ्य विभाग को दूसरे चरण में 15 नए डॉक्टर मिल गए हैं। इससे अब जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा वहीं मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

 

 

 

 

 

 

स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। जिले में डॉक्टरों के 168 पद रिक्त चल रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों का काफी दबाव रहता है लेकिन डाक्टर की कमी से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। स्वास्थ्य सुविधाओं पर बुरा असर पड़ता है। चिकित्सकों की कमी से मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं। कई बार ग्रामीण इलाकों के सीएचसी और पीएचएसी में डॉक्टर की कमी और विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही रास्ते में मरीजों की मौत हो जाती है। गर्भवती महिलाओं की भी जान पर बन आती है।
जिले को दूसरे चरण में 15 नए डॉक्टर मिले हैं। चरण में जिले को 42 डॉक्टर मिले थे। इनमें से 34 ने ज्वाॅइन किया। अब तक कुल 57 चिकित्सकों ने तैनाती ले ली है। 15 नए डॉक्टर की तैनाती के बाद मरीजों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

चिकित्सकों की कमी से दिक्कतें आ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग को 15 नए डॉक्टर मिले हैं। इससे स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा और मरीजों को भी लाभ मिलेगा।

Sorese by social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *