Big breaking श्री केदारनाथ व श्री बदरीनाथ में मंदिरों में लगाये क्यू आर कोड की होगी जांच

0
ख़बर शेयर करें -

Big breaking श्री केदारनाथ व श्री बदरीनाथ में मंदिरों में लगाये क्यू आर कोड की होगी जांच श्री केदारनाथ व श्री बदरीनाथ में मंदिरों में विभिन्न स्थानों पर क्यू आर कोड के माध्यम से दान वाले बोर्ड श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से नहीं लगाए गए थे। बीकेटीसी द्वारा रविवार को इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर इसकी जांच की मांग की गई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

 

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि दोनों धामों में कपाट खुलने के दिन ये बोर्ड लगाए गए थे। बीकेटीसी के अधिकारियों के संज्ञान में आने पर उसी दिन बोर्ड उतार दिए गए थे। बीकेटीसी अधिकारियों ने पहले अपने स्तर से इस मामले की छानबीन की। इसके पश्चात रविवार को केदारनाथ के मंदिर अधिकारी द्वारा केदारनाथ पुलिस चौकी और बदरीनाथ में प्रभारी आधिकारी की ओर से कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। अजेंद्र ने यह भी बताया कि बीकेटीसी द्वारा वर्तमान में अपने कामकाज में पेटीएम का प्रयोग नहीं किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *