सड़क निर्माण और गड्ढों को भरने में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने दिए इंजीनियर के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश

देहरादून।जिलाधिकारी सोनिका ने जौलीग्रांट से ऋषिकेश तक के सड़क निर्माण,गड्ढा मुक्त करने के  कार्यों में लापरवाही बरतने पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को लो नि वि के संबंधित अभियंता के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देशों के चलते उप जिलाधिकारी ऋषिकेश में लोनिवि के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार के विरुद्ध रानीपोखरी थाने में तहरीर दी है।

देश भर से आते है तीर्थयात्री

ऋषिकेश एक शहर है, जो हरिद्वार से लगभग 30 किमी दूर हिमालय की तलहटी में स्थित है। जिस कारण कई पर्यटको को असुविधाओ का सामना करना पड़ता है। इस लापरवाही के कारण दिनोदिन दुर्घटनाओ का भी भय रहता है। अभियंता के खिलाफ कारवाही के बाद जल्द ही सड़क निर्माण पर जोर दिया जाएगा।

Advertisement