IPL फन पार्क देहरादून में कल से होगा शुरू 20 राज्यों के लोग करेंगे भागीदारी

0
ख़बर शेयर करें -

इस वर्ष आई पी एल 2023 बेहद खास होने जा रहा है। ऐसे में देहरादून के निवासी
टाटा आईपीएल फैन पार्क का आनंद उठा सकते हैं। देहरादून में आईपीएल फैन पार्क 8 और 9 अप्रैल को परेड मैदान रेस कोर्स में आयोजित किया जा रहा है।

 

 

 

 

इसमें आने वाले लोगों के लिए एंट्री फ्री रखी गई है। आयोजकों का कहना है कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए पसंदीदा टीमों के प्रति अपना प्यार दिलों जान से प्रदर्शित करने वाले प्रशंसकों के साथ आई पी एल 2023 फैन्स ऑफ फैन पार्क्स लेकर आया है। आयोजकों के मुताबिक इस बार 20 राज्यों में 45 शहरों में फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है। बीसीसीआई क्रिकेट ऑपरेशन के सदस्य अमित सिद्धेश्वर ने बताया कि आईपीएल फैन पार्क के मैच स्क्रीनिंग इन्वेंटर जो 45 शहरों के साथ 20 राज्यों में आईपीएल मैचों और अन्य मनोरंजन गतिविधियों की लाइव स्ट्रीमिंग प्रदान कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

उन्होंने बताया कि विशाल स्क्रीन पर प्रदर्शित हर रोमांचकारी पल के साथ प्रत्येक जगह पर खेल का लाइव प्रसारण किया जाएगा जहां फैन्स को बिल्कुल स्टेडियम जैसा अनुभव प्रदान होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी क्रिकेट प्रेमी इस मौके को चूकना नहीं चाहेगा क्योंकि यहां पर प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया है। इसके अलावा म्यूजिक फूड स्टॉल्स, बेवरेज और आईपीएल के अधिकारिक पर आयोजकों द्वारा कुछ मस्ती भरे एक्टिवेशन के साथ यह मस्ती और रोमांच दुगना हो जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *