देहरादून: पहाड़ और मैदान के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाये अधिकारी-सौरभ बहुगुणा

0
ख़बर शेयर करें -

देहरादून: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अधिकारियों को पहाड़ और मैदान के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाने निर्देश दिए हैं।

सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे उनके दादा स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा ने अलग से पर्वतीय विकास मंत्रालय बनाया था। इस मंत्रालय से पर्वतीय इलाकों के विकास को काफी गति मिली।

 

उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकारी उत्तराखंड में एक समान योजनाएं बनाने का काम करते हैं। चाहे वह मैदानी जनपद हो या फिर पहाड़ी। लेकिन अधिकारी यह नहीं सोचते कि पहाड़ी जनपदों की भौगोलिक परिस्थितियां कुछ और मैदानी जनपदों की परिस्थितियां कुछ और होती हैं। ऐसे में उन्होंने कहा कि अधिकारियों को योजना बनाने से पहले धरातल की हकीकत को भी जानना होगा, जिससे योजनाएं बेहतर रूप में चल सके। उन्होंने कहा कि मैदान और पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियां अलग-अलग हैं।

 

 

लिहाजा कई योजनाएं मैदानों में बेहतर तरीके से संचालित हो पाती है जबकि पहाड़ों पर वे योजनाएं सिरे नहीं चढ़ पाती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *