Big Breking अभी अभी कुमाऊँ के इस जनपद में हुये सड़क हादसे में एक की मौत ग्यारह घायल

0
ख़बर शेयर करें -

सीमांत क्षेत्र खटीमा में एक्सीडेंटल जोन बने पहेनिया टोल टैक्स के पास आज फिर हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत और ग्यारह लोग हुए घायल। सड़क दुर्घटना में हुए घायलों को सरकारी स्वास्थ्य सेवा 108 की मदद से उप जिला चिकित्सालय खटीमा में इलाज के लिए किया भर्ती। प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर डॉक्टरों ने किया रेफर।

 

 

 

 

 

 

सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं किंतु सड़क दुर्घटना और उसमें होने वाली मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वही आज उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत क्षेत्र खटीमा में एक्सीडेंटल जोन बने पहेनिया टोल टैक्स के पास आज सवारी से भरी मैक्स गाड़ी को रॉन्ग साइड से आ रही एक i10 गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में जहां सवारी से भरी मैक्स गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई वही ग्यारह लोग बुरी तरीके से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगो को सरकारी स्वास्थ्य सेवा 108 द्वारा उप जिला चिकित्सालय खटीमा में प्राथमिक उपचार हेतु ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

वहीं खटीमा उप जिला चिकित्सालय में सड़क दुर्घटना में घायल हुए घायलों का इलाज कर रहे डॉ अकलीम अहमद ने मीडिया को बताया कि सरकारी स्वास्थ्य सेवा 108 द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल हुए ग्यारह घायलों और एक मृतक को सरकारी अस्पताल लाया गया था। चार घायल गंभीर अवस्था में थे उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है बाकी सात अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *