Haldwani : छोटे भाई ने की बड़े भाई हत्या, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ भाई ने भाई की पिट पीटकर हत्या करदी। पुलिस के मुताबिक दोनों भाई बैड़ीखत्ता के जवाहर ज्योति के निवासी थे बड़े भाई महेश चंद्र की पत्नी रेनू ने देवर पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

बड़े भाई महेश चंद्र ने पत्नी रेनू ने बताया कि 21 मार्च की रात को जब वह घर पर नहीं थी तब उसकी गैरहाजरी में छोटे भाई भुवन महेश ने उसके पति साथ मारपीट की थी। जिसकी वजह से 22 मार्च को बड़े भाई महेश की हालत बिगड़ गई।

 

उसे हल्द्वानी के तीन अस्पतालों में उपचार के बाद उसे बरेली ले जाया गया, जहां एक निजी अस्पताल में महेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और रविवार देर रात गिरफ्तार किया। जिसके बाद आज सोमवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *