Almora News: अल्मोड़ा में बारिश की वजह से ठंड की वापसी

अल्मोड़ा जिले में रविवार को भी मौसम काफी ठंडा ही रहा। यहां हल्की हल्की बारिश हुई इस बारिश के चलते यहाँ ठण्ड बढ़ गयी जिसकी वजह से यहाँ के लोग ज़्यादातर बाज़ारो की जगह अपने घरो में ही नज़र आये और बाजार में सुनसानी छाई रही।
बारिश के चलते तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बीते शनिवार जिले का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया। देर शाम तक बारिश जारी रही।