ये कैसा ऑफर है 10 रुपये में लगाई जाएगी डुबकी देखिये वीडियो

0
ख़बर शेयर करें -

सर्दी बढ़ने के साथ ठंड को लेकर तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इस बीच हरिद्वार के गंगा घाट का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक लोगों से उनके बदले गंगा में डुबकी लगाने का ऑफर दे रहा है।

 

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

 

वीडियो में युवक कहता नजर आ रहा है कि आपके और आपके परिवार के नाम की डुबकी गंगा में हम लगाएंगे। इसके लिए आपको सिर्फ दस रुपए चुकाने होंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे नया बिजनेस तो कोई ठंड का असर बता रहा है। गौरतलब है कि इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इसके चलते गंगा में डुबकी लगाने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी आ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *