हत्या के आरोपियों को थाना कपकोट पुलिस टीम द्वारा अभियोग पंजीकृत होने के महज 06 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

*हत्या के आरोपियों को थाना कपकोट पुलिस टीम द्वारा अभियोग पंजीकृत होने के महज 06 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार*

थाना कपकोट को रात्रि में डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम नौकुडी़ में दो पक्षों में काफी झगड़ा हो रहा है। प्राप्त  सूचना पर डायल 112 के कर्मचारी मौके पर घटना स्थल पहुंचे तो वहां पर एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी तथा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होने के कारण डायल 112 कर्मचारियों द्वारा एच0पी0 2 वाहन से बिना देरी किए उसे तुरंत कपकोट सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।

उक्त *घटना के सम्बन्ध में वादिनी श्रीमती सरुली देवी पत्नी खुशाल सिंह निवासी-नौकुड़ी, थाना-कपकोट जिला-बागेश्वर द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कपकोट में एफ0आई0आर0 नंबर 93 /2022 धारा 302/324/506 आई0पी0सी0 का अभियोग अभियुक्तगण*

1️⃣ चंचल सिंह 2️⃣ महेश सिंह पुत्र  जोहार सिंह निवासी नौकुडी़ कपकोट के विरुद्ध चाकू से वार कर खुद के पति खुशाल सिंह को गंभीर चोट पहुंचाने व जेठ शंकर सिंह पुत्र मोहन सिंह को चाकू मारकर उसकी हत्या कर देने के संबंध में पंजीकृत कराया गया। थाना पुलिस द्वारा मौके पर जाकर मृतक का पंचायत नामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल बागेश्वर भिजवाया गया व घायल खुशाल सिंह को अस्पताल से हल्द्वानी रेफर किया गया है।

*घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशन में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक कपकोट के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष कपकोट श्री प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर  टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए पतारसी  सुरागरसी करते हुए घटना के महज 12 घंटे के भीतर ही घटना में लिप्त अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही में घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद छुरा (चाकू) घटना कारित करने के बाद अभियुक्त गणों द्वारा घटनास्थल के कुछ दूरी पर खेत में फेंक दिया था को बरामद किया गया। विवेचना से अभियोग में धारा 324 के स्थान पर 307, 323 ,34 आई0पी0सी0 की बढ़ोतरी की गई है।

*

  *अभियुक्त गण द्वारा विस्तृत पूछताछ पर बताया कि मृतक शंकर सिंह व घायल खुशाल सिंह उनके चचेरे भाई हैं ,के मध्य 1 साल पूर्व पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था इसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी तथा आपस में बोलचाल नहीं थी घटना के दिन भी गांव में सार्वजनिक पूजा के दौरान दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था तो अभियुक्त गणों द्वारा चाकू से शंकर सिंह और खुशाल सिंह पर वार किए गए जिससे शंकर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और खुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वह गांव से जाकर छुप गए थे जब दिन में उन्हें पता लगा कि शंकर सिंह की मृत्यु हो गई है तो वहां अपने घर से सामान ले जाकर कहीं बाहर भागने की फिराक में थे कि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।*

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1️⃣-चंचल सिंह पुत्र जोहार सिंह उम्र 42 वर्ष
2️⃣-महेश सिंह पुत्र जोहार सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम नौकुड़ी, थाना  कपकोट जिला बागेश्वर।

*पुलिस टीम का विवरण* –
1️⃣.थानाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह नगरकोटी थाना कपकोट।      2️⃣.हेड कांस्टेबल केदार सिंह।  3️⃣.हेड कांस्टेबल प्रकाश शर्मा।4️⃣.कांस्टेबल बिरेंद्र गैड़ा। 5️⃣.कांस्टेबल जीवन गिरी।

   रिपोर्ट। हिमांशु गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *