बागेश्वर खोली-अमतोड़ा में अराजक तत्वों का आतंक खड़ी कार को लगाई आग

0
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर कोतवाली अंतर्गत निकटवर्ती ग्राम सभा खोली-अमतोड़ा में अराजक तत्वों का आतंक बना हुआ अराजक तत्व कोतवाली पुलिस के लिए भी चुनौती बने हुए अराजक तत्वों ने यँहा सड़क पर खड़ी एक टैक्सी आल्टो कार को आग के हवाले किया कार जलकर खाक हुई।

 

 

 

 

साथ ही दो अन्य दुपहिया वाहनों को नुकसान पहुचाया गया। कार वाहन स्वामी ने इस घटना की रिपोर्ट कोतवाली पुलिस में करी तहरीर के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुटी वही कार स्वामी ने कोतवाल को बताया क्षेत्र में इन दिनों अराजक तत्वों का बोलबाला ज्यादा बढ़ गया है। वाहनों से तेल चोरी होना,टायर पंचर करना यह घटनाएं आम हो चुकी हैं

 

 

 

 

लेकिन कार को आग के हवाले करना इन्होंने सारी हदें पार कर दी इस पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। वही कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कार स्वामी की तहरीर के आधार पर कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

 

 

जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और मामले का खुलासा किया जाएगा कोतवाली अंतर्गत पुलिस गस्त बढ़ाएगी और अराजक तत्व पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *