Big news देहरादून अंकिता के हत्यारों का होगा नार्को टेस्ट

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल सभी तीनों आरोपियों का नार्को टेस्ट होगा। एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने कहा कि टेस्ट के लिए पुलिस जल्द कोर्ट में प्रार्थना पत्र देगी। वहीं रिसॉर्ट में कार्यरत युवती की हत्या के मामले में एसआइटी 10 दिन के अंदर आरोपितों के विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर सकती है।

 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

 

 

 

 

 

एडीजी कानून व्यवस्था ने बताया कि 10 दिन के अंदर-अंदर चार्जशीट जारी कर दी जाएगी। हत्या, साक्ष्य मिटाने, आपराधिक षड्यंत्र, अनैतिक कार्य के लिए दबाव डालने के तहत चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

सूत्रों की मानें तो इस मामले में एसआइटी ने काफी इलेक्ट्रानिक और फोरेंसिक साक्ष्य जुटा लिए हैं। हालांकि, चंडीगढ़ लैब भेजे गए साक्ष्यों में से एक-दो की रिपोर्ट अब तक एसआइटी को नहीं मिल पाई हैं। आरोप पत्र दाखिल करने के लिए एसआइटी इन्हीं रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *