मुख्यमंत्री के जनपद आवास के बाद अब मंत्री करँगे जिलों प्रवास संगठन ने तय किये कार्यक्रम

 

 

भाजपा ने संगठन स्तर पर प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के जिलों में दो दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम निश्चित किया है ।
प्रदेश मीडिया सह प्रभारी चन्दन बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री श्री धन सिंह रावत 25 व 26 नवम्बर को नैनीताल जिले के प्रवास पर रहेंगे

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

 

 

इस दौरान प्रवास के प्रथम दिन मंत्री पार्टी के जिले संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार के कामों को साझा करते हुए कार्यकर्ताओं व जनता की समस्याओं को सुनेंगे । इसके अतिरिक्त इस दिन वह किसी वरिष्ठ कार्यकर्ता के आवास पर पूर्व पदाधिकारियों से मुलाकात व दोपहर का भोजन किसी बूथ या मंडल स्तर के पदाधिकारी के घर पर करेंगे ।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

प्रवास के दूसरे दिन सभी मंत्री जिले स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे। माननीय धन सिंह रावत आज प्रातः 11बजे भाजपा कार्यालय हल्द्वानी में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष की बैठक लेंगे!