रिश्तों को किया शर्मसार 17 साल की कॉलेज की नाबालिग लड़की ने दादा,चाचा, पापा पर लगाये ये आरोप

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

मुंबई, पुणे से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। दरअसल, पुणे की 17 साल की कॉलेज की नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके पिता, दादा, और उसके चाचा पिछले छह साल से उसके साथ कई मौकों पर छेड़छाड़ और उसका यौन शोषण कर रहे हैं।

 

 

इससे तंग आकर उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 354 और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

 

 

 

कॉलेज में पीड़िता ने सुनाई थी आपबीती

एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि 17 वर्षीय एक लड़की उत्तर प्रदेश की रहने वाली है, जो कि पुणे के कॉलेज में पढ़ती है। पुलिस ने बताया कि घटना तब सामने आई जब लड़की ने हाल ही में पुणे में अपने कॉलेज में यौन उत्पीड़न पर विशाखा समिति के सदस्यों के सामने अपनी आपबीती सुनाई। उसने पुणे पुलिस को बताया कि उसके पिता, चाचा ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और दादा के द्वारा छेड़छाड़ भी की गई। पीड़िता के पिता को शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

पिता और चाचा करते थे दुष्कर्म

पुलिस ने बतया कि इस मामले में बुधवार को पुणे शहर के एक पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO अधिनियम) की संबंधित धाराओं के तहत यह शिकायत दर्ज की गई। पीड़िता ने शिकायत में पिता, चाचा और दादा पर आरोप लगाया है कि जब वह 2016 और 2018 के बीच उत्तर प्रदेश में अपने गृहनगर में थी, तब उसके चाचा द्वरा उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया

 

 

 

 

 

 

और उसके दादा ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने बताया कि जब 2018 में जब वह पुणे आई तो उसने अपने पिता को एक चिट पर लिखकर अपने चाचा और दादा द्वारा हुए यौन उत्पीड़न के बारे में बताया। पीड़िता के पिता ने उसक ऊपर हुए अत्याचारों के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाने की बजाए खुद कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता ऐसा तब करता था जब पीड़िता की मां घर पर नहीं होती थी।

 

 

 

 

पुलिस ने बताया कि उन्होंने पीड़िता के पिता, चाचा और दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दि है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *