पीएमओ के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने किया बद्रीनाथ मास्टर प्लान के कार्यो का निरीक्षण

0
ख़बर शेयर करें -

 

बद्रीनाथ: पीएमओ के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने किया बद्रीनाथ मास्टर प्लान के कार्यो का निरीक्षण

 

प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव मंगेश घिल्ड़ियाल ने बद्रीनाथ पहुॅचकर मास्टर प्लान के अन्तर्गत किए जा रहे विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ मन्दिर परिसर, माणा बाईपास, बद्रीश व शेष नेत्र झील, अलकनंदा नदी तटों, साकेत तिरहा, अस्पताल, बस स्टेशन एवं आसपास विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने प्रस्तावित निर्माण कार्याे को लेकर जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए समयबद्धता के साथ कार्य पूरे करने के साथ-साथ मैन पावर व मशीनें बढाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि पूरे प्रोजेक्ट के काम तीन चरणों में पूरे होने हैं जिसमें पहले फेज के तहत लेक फ्रन्ट डेवलेपमेंट, रीवर फ्रन्ट डेवलमेंट, एराइवल प्लाजा, सिविक एमिनिटी सेंटर, लूप रोड, अस्पताल का विस्तारीकरण तथा बीआरओ रोड का काम प्रगति पर है।

 

 

जबकि दूसरे चरण में बद्रीनाथ मुख्य मंदिर के आसपास साइड डेवलपमेंट तथा तीसरे चरण मे झील से मंदिर तक आस्था पथ एवं अन्य कार्य किए जाने है।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

 

 

वहीं गाबर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीएल स्वामी ने बताया कि शेष नेत्र तथा बद्रीश झील को एक बडी झील के रूप में विकसित किया जाएगा और इसके पास ही एक गार्डन बनाया जाएगा। जो लगभग अक्टूबर नवम्बर तक तैयार हो जाएगा।उसके बाद जिलाधिकारी ने हेमकुण्ड जाने वाली गोविन्दघाट से पुलना सडक का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *