चम्पावत वालों के लिये मौका सीएम धामी करेंगे 15 अक्टूबर को टनकपुर में रोजगार मेले का शुभारंभ

0
ख़बर शेयर करें -

 

सीएम धामी करेंगे 15 अक्टूबर को टनकपुर में रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत के अंतर्गत टनकपुर में स्थित डॉ ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में दिनाँक- 15 अक्टूबर 2022 को सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से युवाओं हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया

 

 

 

 

 

किया जा रहा है, मेले का शुभारंभ सवेरे 10:00 बजे चंपावत के विधायक व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे जिसमे उत्तराखण्ड राज्य में स्थापित सिडकुल पंतनगर, सितारगंज, काशीपुर तथा राज्य से बाहर की भी प्रमुख औद्योगिक ईकाईयों को आमंत्रित किया गया है। प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों के द्वारा साक्षात्कार एवम शैक्षणिक योग्यता के माध्यम से युवाओं को प्लेसमेंट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

 

 

 

 

 

पात्र अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अपना नवीनतम पासपोर्ट फोटो, बॉयोडाटा, समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र के साथ 15 अक्टूबर की प्रातः 10 बजे मेला स्थल में उपस्थित होना है, एवं अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरना अनिवार्य होगा जो मेला स्थल में भी उपलब्ध रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

साथ ही इससे पूर्व भी अभ्यर्थी जनपद की तहसील/विकास खण्ड से भी आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है। माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से जनपद चम्पावत के युवाओं को रोजगार हेतु विशेष अवसर प्राप्त हुआ है, क्षेत्र के समस्त युवा रोजगार मेला स्थल में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *