राजधानी देहरादून के पंडित दिन दयाल जिला चिकित्सालय के शौचालय में नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

राजधानी देहरादून के पंडित दिन दयाल जिला चिकित्सालय के शौचालय में नवजात का शव मिला है। शव को फ्लश टैैंक में डाला गया था। शव को शिनाख्त के लिए शव गृह में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

अस्पताल स्टाफ को बदबू आई तो किसी गड़बड़ी की आशंका पर उन्होंने शौचालय में देखा। शौचालय के फ्लश टैैंक में एक नवजात का शव पड़ा हुआ था। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

 

 

 

 

कुछ दिन पहले भर्ती हुई गर्भवती महिलाओं का रिकार्ड चेक किया जा रहा है। इसके अलावा हाल ही में एक गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी। संबंधित महिला के परिजनों से भी बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

 

 

 

 

संभवत: यह वही नवजात हो सकता है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी फुटेज निकाली जा रही है। सभी पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही है। डिलीवरी का रिकार्ड विस्तार से देखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर शव का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *