उत्तराखंड यहाँ तेज बारिश से गिरी मकान की छत 80 वर्षीय महिला गम्भीर घायल

ख़बर शेयर करें -

कोट ब्लॉक के नौगांव में मकान की छत गिरने से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती पौड़ी जिले के कोट ब्लॉक के नौगांव में एक बुजुर्ग महिला मकान की छत टूटने से घायल हो गई। जिन्हें सतपुली स्थित हंस फाउंडेशन अस्पताल चमोलीसैंण में भर्ती कराया गया है। स्थानीय ग्रामीण बलदेव सिंह चौहान से मिली जानकारी के अनुसार नकटी देवी गांव में अकेली रहती है।

 

 

 

 

जिनकी उम्र करीब 80 साल है। बताया कि उनका मकान काफी समय से जर्जर होकर क्षतिग्रस्त हो चुका है। बीते सोमवार को मकान के ऊपर की छत अचानक भरभरा कर नीचे गिर गई। जिसकी चपेट में बुजुर्ग महिला के आने से महिला घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीण बलदेव सिंह चौहान ने बताया कि महिला को सतपुली स्थित हंस फाउंडेशन अस्पताल चमोलीसैंण में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। महिला अनुसूचित परिवार से है वही उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है जिसको देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने मामले में प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *