बड़ा हादसा होने से टला बच गयी 10 लोगों की जान
रूद्रप्रयाग – सोनप्रयाग में वाहन पर मालवा गिरने से 10 लोग घायल
एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
मुनकटिया के पास एक वाहन में ऊपर पहाड़ से मलवा गिर गया
वाहन में सवार 11 लोगों के फंसे होने की एसडीआरएफ को मिली सूचना
एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन में 11 लोग सवार थे
वाहन गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर आ रही थी
अत्याधिक वर्षा होने के कारण मुनकटिया के पास पहाड़ से मलवा खिसककर वाहन पर गिर गया
जिससे 10 लोग घायल हो गए व एक महिला की मौके की मौत हो गई
एसडीआरएफ टीम, जिला पुलिस, व स्थानीय लोगों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया
उक्त महिला नाम पुष्पा उम्र 62 वर्ष निवासी कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र के शव को कटिंग उपकरणों की सहायता से वाहन को काटकर बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया
घायलों का विवरण:-
01. ज्योति पत्नी श्री बाला साहब उम्र 40 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।
02. कल्पना पत्नी श्री जगदीश उम्र 59 वर्ष निवासी करजत अहमदनगर महाराष्ट्र।
03. राम सालुंके पुत्र श्री दत्तामय उम्र 38 वर्ष निवासी गोंदा अहमदनगर महाराष्ट्र।
04. क्रशाना पुत्र बाला साहब उम्र 12 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।
05. गौतम पुत्र श्री सुनील उम्र 24 वर्ष निवासी पटना बिहार।
06. अंकित शर्मा पुत्र श्री उमाशंकर निवासी बिहार।
07. शिव पुत्र श्री ओमप्रकाश उम्र 24 निवासी पटना बिहार।
08. रमेश पुत्र श्री गब्बर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ासु।
09. टीका राम उम्र 32 वर्ष नेपाल।
10. पलमन पुत्र श्री बांके बहादुर उम्र 30 वर्ष निवासी नेपाल।