बागेश्वर कौसानी में 10 दिवसीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन गाइड प्रशिक्षण

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् देहरादून के तत्वाधान में जनपद में प्रथम बार कौसानी में बृहस्पतिवार से 10 दिवसीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया जा रहा है, जिस में कुल 22 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है।

 

 

 

 

 

 

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों को भारतीय/विदेशी पर्यटकों को पर्यटन सम्बन्धी, संस्कृतिक ऐतिहासिक धार्मिक पौराणिक एवं विरासत एवं अन्य पर्यटन आकृषण जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। जिससे जनपद में आने वाले स्वदेशी एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि की जायेगी जिस हेतु गाइडों को सरल भाषा में स्थान विशेष सांस्कृतिक की जानकारी प्रदान की जायेगी।

 

 

 

 

चयनित गाइडों को 10 दिन तक व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्तर पर संवाद क्षमता का विकास, व्यक्तित्व विकास, सामान्य शिष्टाचार, टेलीफोन से वार्ता करना, निर्णय लेने की क्षमता, ग्रुप डिस्कशन, टैवल, टुरिज्म, हॉस्पिटेलिटी की मूलभूत जानकारी, राजकीय पर्यटन संगठन कि जानकारी, पुरातत्व विभाग की जानकारी, संस्कृति विभाग, भारतीय रेल, वायुयान, उद्योग एवं पर्यटन नीति आदि की जानकारी भी दी जायेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

साथ ही स्थानीय लोक संस्कृति, लोक गीत, योग, साहसिक पर्यटन, ईको टूरिज्म, धार्मिक सांस्कृतिक ऐतिहासिक जानकारी भी दी जायेगी, और जनपद के पर्यटन स्थलों, पर्यटन कार्यालय आदि का भ्रमण भी कराया जायेगा, जिसके बाद उन्हे स्थानीय गाइड का परिचय पत्र भी उपलब्ध कराया जायेगा।

 

 

 

 

 

 

जिस से स्थानीय स्तर पर गाइडों का स्वरोजगार के अवसर उत्पन्न होगे। प्रशिक्षण का शुभारम्भ जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्य एवं इनटैक के निदेशक लोकेश ओरी द्वारा किया गया। मौके पर इनटैक की टीम के सदस्य व पर्यटन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
रिपोटर हिमांशु गढ़िया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *