झिरौली पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग अभियान के तहत अवैध चरस के साथ किया 01अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने* एवं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
*उक्त क्रम में श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय झिरौली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री कैलाश सिंह नेगी थाना झिरौली द्वारा दिनांकः 19-09-2022 को झिरौली पुलिस द्वारा समय 16.25 बजे सिंदूरी तिराहा पुलिस पुलिस सहायता केंद्र काफलीगैर के पास वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो टैक्सी वाहन जो बागेश्वर से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी।
गाड़ी में सवार व्यक्तियों के सामान की चेकिंग करने पर संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति मिला पूछताछ करने पर व्यक्ति द्वारा अपना नाम नवीन पुत्र दयानंद निवासी वार्ड नंबर 3/4 नया अनाज मंडी के पीछे अनूप नगर थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा बताया* गया उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर कब्जे से *351 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।* जिस सम्बन्ध में नवीन पर थाना हजा में *FiR NO- 08/2022 US 8/20 NDPS act* पंजीकृत किया गया।
*अभियुक्त का विवरण-नवीन पुत्र दयानंद, उम्र-33 वर्ष, निवासी- वार्ड नंबर 3/4, नया अनाज मंडी के पीछे अनूप नगर, थाना गनौर, जिला सोनीपत हरियाणा*
*पुलिस टीम का विवरण*
01- SHO कैलाश सिंह नेगी
02- Hcp बालकृष्ण।
03- कानि0 ईश्वर सिंह।
04- कानि0 उमेश पन्त।
05- कानि0 विनोद जोशी।
06- कानि0 सुरेश आर्या ।
07- पी0आर0डी0 गिरीश तिवाड़ी।
रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया