नदी पार करने के दौरान युवक नदी की तीव्र धार में बहा अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

उत्तराखंड, ब्रेकिंग,बागेश्वर गरुड तहसील में गोमती नदी पार करने के दौरान एक नेपाली मूल का युवक गोमती नदी की तीव्र धार में बह गया।

गोमती नदी पार करने के दौरान एक नेपाली युवक नदी के तेज धारा में बह गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन थापा पुत्र वीर बहादुर थापा निवासी जिला जाजरकोट नेपाल उम्र 29 वर्ष गोमती नदी पार करने के दौरान बह गया। जिसका अब तक सुराग नही लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

पुलिस,फायर व प्रशासन की टीम मौके पर राहत बचाव कर रही है। मौके पर उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे,थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश सिंह बिष्ट समेत फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया