अल्मोड़ा में प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित का हुआ स्वागत

ख़बर शेयर करें -

 

बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा कांग्रेस सेवादल दिनेश नेगी द्वारा किया गया।

 

 

 

प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थति रही अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कार्यालय में सेवादल एवं कांग्रेस जनो की उपस्थिति में विशिष्ट अतिथि विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी , की उपस्थति में मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया, बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र भोज द्वारा किया गया।

 

 

 

 

 

संचालन प्रदेश ध्वज वाहक संजय दुर्गापाल जी द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय मे सेवादल का कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर अनुसासित किया जायेगा व हर बूथ पर सेवादल को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

 

 

 

प्रथम बार आगमन पर विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सेवादल का अपना इतिहास रहा है व भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना अमूल्य सहयोग रहा है, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी जी ने कहा है कि सेवादल कांग्रेस की रीड है व भारत निर्माण का सपना सेवादल का है। जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज जी ने कहा कि अल्मोड़ा जिले में सेवादल को मजबूती प्रदान की जाएगी एवं आयोजित कैंपों में प्रतिभाग किया जायेगा। जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी ने कहा कि जिले में हर ब्लॉक में कमेटी का गठन किया जायेगा व जिला कमेटी का विस्तार किया जायेगा।

 

 

 

 

 

इस अवसर पर सेवादल के अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष हेम आर्या, पीसीसी सदस्य दान सिंह नेगी, मनीष वर्मा, कमलेश तिवाड़ी, सरस्वती रोड़िया, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान, एससी संगठन जिला अध्यक्ष किशन लाल, शोभा जोशी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, तारा जोशी नगर अध्यक्ष, दीपा साह, धीरज गैलाकोटी प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, रोहित रौतेला, वैभव पांडे,महेश चंद्र आर्या, ललित सतवाल, सुनील सिंह, शरद साह, नारायण दत्त पांडे, निजाम कुरेसी, गीता मेहरा, राधा राजपूत, विनोद वैष्णव, तारा भंडारी, मनोज सनवाल, पूरन सिंह रौतेला, वी के पांडे, दिनेश पिलखवाल, रमेश नेगी, कार्तिक साह, आदि उपस्थित रही,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *