Weather Update :आज बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज,पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

0
ख़बर शेयर करें -

पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में बदले मौसम का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। हल्की बारिश होने और बादल छाए रहने से मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना हो रहा है। बुधवार को भी पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।

बीते दो दिन से मैदानी इलाकों में बादल छाने और हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो रहा है। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, दिनभर बादल छाए रहने और हवाओं के चलने से मौसम सुहावना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 9.91 लाख से अधिक लाभार्थियों को अगस्त माह की पेंशन जारी, सीएम धामी ने दिए 'अकाउंट बेस्ड पेमेंट' के निर्देश

ऐसा ही हाल अन्य जिलों का भी रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान तो 32.9 डिग्री के साथ सामान्य रहा। जबकि, टिहरी का अधिकतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का तापमान दो डिग्री के इजाफे के साथ 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

💠तीन जिलों में बदला रहेगा मौसम

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:होमकुंड ही विसर्जित होंगे चौसिंग्या खाड़ू, तय पड़ावों से ही आगे बढ़ेगी नंदा की बड़ी जात

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज से अगले तीन दिन तक मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खीली रही और मौसम साफ रहा, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहेंगे हल्की बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *