Uttrakhand News:​नेपाल को फिर हिंदू राष्ट्र बनाने और राजशाही की वापसी के लिए शुरू हुआ देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान

0
ख़बर शेयर करें -

नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र घोषित करने और राज संस्था (राजशाही) की पुनर्बहाली के लिए एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान शाही युवा शक्ति नेपाल के तत्वावधान में चलाया जा रहा है, जो नेपाल के साथ-साथ विदेश में भी सक्रिय है।

संगठन ने चेतावनी दी है कि प्रारंभिक चरण में यह अभियान शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन यदि मांगें नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। शाही युवा शक्ति नेपाल के केंद्रीय अध्यक्ष पशुपति खड़का ने बताया कि यह अभियान काठमांडू से शुरू होकर नेपाल के सभी 77 जिलों और 753 गांव पालिकाओं तक पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में लापता छात्र-छात्रा के शव मेला मंच पर लटके मिले, पुलिस जांच में जुटी

🌸ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान जारी

संगठन का लक्ष्य छह महीने में नेपाल की 80 प्रतिशत जनसंख्या के हस्ताक्षर प्राप्त करना है, जिन्हें प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा। यदि इसके बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन विशाल आंदोलन के माध्यम से नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने का प्रयास करेगा। खड़का का कहना है कि भारत, आस्ट्रेलिया, कतर, मलेशिया और दुबई में भी आनलाइन हस्ताक्षर अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अतिवृष्टि के चलते 3 सितंबर को जनपद के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

🌸जिलेभर में अभियान को आगे बढ़ाने पर सहमति

इसमें प्रतिभागी का नाम, पता, हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर दर्ज कराया जा रहा है। इस अभियान के तहत नेपाल के बैतड़ी जिले में मंगलवार को शाही युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष भुवन चंद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बुधवार से जिलेभर में अभियान को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। नेपाल की राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के दार्चुला जिले के जिलाध्यक्ष प्रकाश दयाली ने कहा कि पार्टी का इस अभियान को पूर्ण समर्थन रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *