Uttrakhand News:देहरादून में कांग्रेस को बड़ा झटका: महिला जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल

0
ख़बर शेयर करें -

देहरादून

​ कांग्रेस को बड़ा झटका: महिला जिलाअध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल!

ज्वाइनिंग, भाजपा के प्रति मातृ शक्ति की बढ़ती विश्वसनीयता को दर्शाता है : भट्ट

डबल इंजन सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं: भट्ट

​भाजपा ने कांग्रेस को एक और बड़ा झटका देते हुए उनकी वरिष्ठ महिला नेत्री के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों को पार्टी में शामिल किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा रानीधारा श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा: भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, उमड़ा जनसैलाब

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए, इसे मातृ शक्ति समेत सभी वर्गों में भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने सभी नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर संगठन की विधिवत सदस्यता दिलाई। आज भाजपा का दामन थामने वालों में कांग्रेस की रुद्रपुर महिला जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजू सोनकर प्रमुख रहे। उनके साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक राणा, पूर्व प्रधान रूप सिंह राणा एवं पूर्व सैनिक प्रवेश सिंह राणा ने भी भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों, सिद्धांतों और विचारों में अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को रामनगर और अल्मोड़ा वन प्रभाग की संयुक्त कार्रवाई: मोहान क्षेत्र में ड्रोन और 15 ट्रैप कैमरों से निगरानी, 4 पिंजरे तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *